पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएचसी में महिला डॉक्टर तैनात करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला को अपग्रेड करने की मांग जाेर पकड़ती जा रही है। पीएचसी बरवाला में वर्तमान में डॉक्टरों के दो पद स्वीकृत है। केंद्र की महिला डॉक्टर का पद रिक्त चल रहा है। केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पीएचसी बरवाला के तहत करीब 45 हजार पेशेंट्स आते है और डेड दर्जन गांव आते हैं।

बरवाला की करीब 15
हजार की अाबादी है। कस्बे के नजदीक पंजाब का काफी क्षेत्र भी लगता है। बरवाला इलाका के नजदीक जिला अम्बाला के कई गांव भी लगते हैं जिनमें रायवाली व अन्य कई गांव आते हैं। बरवाला कस्बा के नजदीक मिलिट्री एरिया भी पड़ता है। बरवाला क्षेत्र में एशिया की दूसरी बड़ी पोल्ट्री बेल्ट का क्षेत्र भी आता है। बरवाला के पीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 पेशेंट्स की ओपीडी होती है। बरवाला के पीएचसी को अपग्रेड करने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

खबरें और भी हैं...