- Hindi News
- National
- Ranchi News Demand For Temporary Cancellation Of Banquet Marriage Hall Until The Situation Becomes Normal
स्थिति सामान्य होने तक बैंक्वेट-मैरिज हाॅल का लाइसेंस अस्थाई रूप से रद्द करने की मांग
वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण झा ने काेराेना वायरस की गंभीरता काे देखते हुए नगर आयुक्त मनाेज कुमार काे पत्र लिखकर बैंक्वेट-मैरिज हाॅल का लाइसेंस अस्थाई रूप से रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हाे जाती है, तब तक एेसे भवनाें का लाइसेंस अस्थाई ताैर पर रद्द करेें, ताकि एक स्थान पर लाेगाें की भीड़ जमा न हाे।