पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर 26 में आईसोलेशन वार्ड न बनाने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-26 ने सेक्टर की पॉली क्लीनिक में कोरोना वायरस के पीड़ितों को रखने के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल या किसी अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने आज प्रधान धर्म सिंह हीरा के नेतृत्व में सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। डीएस हीरा का कहना है कि सेक्टर-26 की पॉली क्लीनिक में मेटरनिटी वार्ड हैं। यहां गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को रखा जाता है। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए यहां वार्ड बनने से नवजात बच्चों व उनकी मदर्स में भी इस वायरस का असर होने की आशंका रहेगी। इसके अलावा पॉली क्लीनिक के साथ ही रेजिडेंशियल एरिया भी हैं। मरीज के अटेंडेंट पॉली क्लीनिक में आएंगे और जाएंगे तो वायरस फैलने का खतरा रहेगा।

उनका कहना है कि पॉली क्लीनिक में रोजाना करीब 200 से 250 लोग दवाई लेने आते हैं। यहां आईसोलेशन वार्ड बनाकर कोरोना वायरस ज्यादा लोगों में फैल सकता है। उनकी मांग है कि आईसोलेशन वार्ड सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल या आबादी से दूर किसी बिल्डिंग में बनना चाहिए।

खबरें और भी हैं...