पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10वीं के छात्र काे अगवा कर मांगी 3 लाख फिरौती, 2 घंटे में पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.   राजीवनगर थाना इलाके के गांधी नगर से अपहृत 16 वर्ष के राहुल कुमार को पटना पुलिस की विशेष टीम ने महज तीन घंटे के अंदर बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण की साजिश रचने वाले राजीवनगर रोड नंबर 24  के शाहरुख, रंजीत और शास्त्रीनगर के मिनहाज को एक पिस्टल, एक जिंदा राउंड कारतूस और तीन मोबाइल के साथ वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क से गिरफ्तार कर लिया।

 

शाहरुख शराब तस्कर है और कई बार जेल भी जा चुका है। मंगलवार को शाहरुख और उसके गुर्गों ने 10वीं के छात्र राहुल का तब अपहरण कर लिया था, जब वह गांधी नगर स्थित अपने जनरल स्टोर को बंद कर घर जा रहा था। अपहरण के बाद उसके पिता रंजीत साव से तीन लाख की फिरौती मांगी थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की सूचना दिन के लगभग तीन बजे मिलते ही एसएसपी मनु महाराज ने डीएसपी शिबली नोमानी, राजीव नगर थानेदार रोहन कुमार, एसआई विनय प्रकाश, गुलाम मुस्तफा, मनोज व अन्य पदाधिकारियों की टीम बनाई। इसके बाद बच्चे को शाम के पांच बजे बरामद कर लिया गया।  

कार से आया और पिस्टल सटा कर उठा लिया 
राहुल ने बताया कि वह अपना दुकान बंद कर खाना खाने घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से कार मेरे पास रुकी और एक व्यक्ति ने हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। मैं हल्ला करने लगा तो शाहरुख ने पिस्टल सटाते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद मैं चुप हो गया और तीनों ने मेरी आंख पर कपड़ा बांध दिया।  उसे लेकर गर्दनीबाग के एक मकान में चले गए। अपहर्ताओं ने उसके फोन से ही उसके पिता को फोन किया और तीन लाख की फिरौती की मांग की। फिरौती की रकम की मांग होते ही रंजीत पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन लिया तो पहला लोकेशन चितकोहरा गोलंबर मिला।

 

डीएसपी के साथ साथ स्पेशल टीम वहां पहुंची लेकिन वहां कुछ मिला नहीं। इसके बाद अपहर्ताओं ने दूसरी बार फोन किया तो पटना जू लोकेशन मिला लेकिन फोन करने के बाद सभी अपना लोकेशन बदल दिया। तीसरी दफे जब अर्हताओं ने फिरौती के लिए फोन किया तो लोकेशन वीर कुंवर सिंह पार्क का मिला। पुलिस ने तत्काल पूरे पार्क की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अपहर्ता वहां से भगाने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

खबरें और भी हैं...