पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवादित द्वीपों पर चीन की गतिविधियों के खिलाफ मनीला में प्रदर्शन

विवादित द्वीपों पर चीन की गतिविधियों के खिलाफ मनीला में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवादित द्वीपों पर चीन की गतिविधियों के खिलाफ मनीला में प्रदर्शन

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, पमलकाया समूह के एक दर्जन लोग ने एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लिए थे और उन्होंने चीन द्वारा कथित तौर पर स्पार्टले द्वीप पर मिसाइल लगाने की निंदा की।
प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति की तख्ती पर मिसाइल का चित्र बना हुआ था और उस पर \'फिलीपीनी जल क्षेत्र से चीन के बाहर जाने\' का संदेश लिखा था, जबकि दूसरी तख्तियों पर \'पश्चिमी फिलीपीन समुद्र क्षेत्र से चीन के बाहर जाने\' व \'संप्रभुता की रक्षा\' की बात लिखी थी।
पमलकाया की एक समाचार विज्ञप्ति में \'स्पार्टले द्वीप समूह में फिलीपींस से जब्त किए गए सात कृत्रिम द्वीपों में से तीन पर पर चीन द्वारा क्रूज व सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लगाने की\' आलोचना की गई है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...