- Hindi News
- National
- Ranchi News Deoghar 3 Arrested Including Ze Of Zilla Parishad In Firing Case
देवघर : गोलीबारी मामले में जिला परिषद का जेई समेत 3 गिरफ्तार
ठेकेदारी के विवाद में मारी गई थी गाेली
कामेश्वर प्रसाद सिंह डीआरडीए में लिपिक के पद पर कार्यरत थे और 2014 में सेवानिवृत्त हो गए थे। दीपक यादव जिला परिषद में जेई के पद पर संविदा पर कार्यरत है और प्रेमवंत कुमार, जाे संतोष कुमार का बहनोई है, ये सभी आपस में टेंडर मैनेज किया करते थे। मधुपुर क्षेत्र अंतर्गत दीपक यादव तथा कामेश्वर प्रसाद सिंह के साथ प्रेमवंत कुमार कंस्ट्रक्शन का काम करता था। कामेश्वर प्रसाद सिंह का टेंडर दीपक यादव द्वारा पास कराया जाता था, लेकिन कामेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा इनका कमीशन कभी नहीं दिया जाता था। इसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी वजह से कामेश्वर काे रास्ते से हटाने की रणनीति तैयार की गई।
भास्कर न्यूज| देवघर
नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप राजा बगीचा निवासी डीआरडीए के पूर्व लिपिक कामेश्वर प्रसाद सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया। कांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता जिला परिषद के जेई दीपक यादव, उसके बहनाेई प्रेमवंत कुमार व संताेष कुमार काे गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई, जिसमें पुलिस ने मामले में संदिग्ध संतोष कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की। इसके बाद जिला परिषद के जेई दीपक यादव और उसके बहनोई प्रेमवंत कुमार, जो कि पेशे से इंजीनियर है, का नाम सामने अाया। घटना काे अंजाम देने के लिए बख्तियारपुर से दाे शूटर मंगाए गए थे। पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार से बुलाए गए शूटरों की तलाश जारी है।