देवघर : डीजे की धुन पर नाचने से इंकार किया ताे युवक की पिटाई
देवघर | नगर थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम गांव में डीजे की धुन पर नाचने से इंकार करने पर युवक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक अजीत कुमार दास की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही विक्रम दास, रोकी कुमार दास, प्रभाकर दास, कमल दास, संदीप कुमार दास को नामजद अाराेपी बनाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। अजीत ने पुलिस को बताया कि वह होली के दिन राशन लेने के लिए गांव की ही दुकान पर जा रहा था। तभी युवकाें ने उसे डीजी के धुन पर नाचने को कहा, तो उसने मना किया। इस पर आरोपियों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया।