पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप्र : रोडवेज बस हाईवे से गिरी, 2 की मौत, 10 जख्मी

उप्र : रोडवेज बस हाईवे से गिरी, 2 की मौत, 10 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप्र : रोडवेज बस हाईवे से गिरी, 2 की मौत, 10 जख्मी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन के अंतर्गत बुड़ैला गांव के पास आगरा कानपुर राजमार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई और हाई-वे से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
एसएसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से एक की पहचान में सुमन पांडेय निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रही है। वहीं बस में सवार तीस यात्रियों मे दस घायल हो गए।
बस आगरा से लखनऊ जा रही थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...