पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छापे के दौरान डिप्टी सेल्स कमिश्नर ने चुराए थे 3 ब्लैंक चेक, अब उन्हीं के जरिये 82.80 लाख वसूलने की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   पूर्व डिप्टी सेल्स कमिश्नर के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 10 साल पहले उन्होंने पद पर रहते हुए रिलायबल ग्रुप के आॅफिस में छापा मारा था। इस दौरान जब्त दस्तावेजों में से उन्होंने कंपनी के संचालक के हस्ताक्षर किए तीन ब्लैंक चेक चोरी कर लिए थे। इन चेक के माध्यम से उन्होंने 82.80 लाख रुपए अपनी बेटी के नाम निकालने का प्रयास किया था। जब उनकी बेटी अभिलाषा वर्मा ने कंपनी के मालिक सिकंदर हाफिज खान एवं डायरेक्टर अब्दुल ताहिर को देनदारी का नोटिस भेजा तो उन्होंने छानबीन की। इसमें चेक चोरी होने की बात सामने आई।

 

10 साल पहले की गई थी शिकायत

थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी के मुताबिक तत्कालीन डिप्टी सेल्स कमिश्नर ध्रुवराज शर्मा ने 9 मई 2008 को टीम के साथ ग्रुप के दो ऑफिसों पर  छापा मारा था। टीम द्वारा कंपनियों के बैंक संबंधित दस्तावेज व चेकबुक जब्त कर जांच में लिए थे। इनमें कंपनी के संचालक अब्दुल ताहिर के हस्ताक्षर किए ब्लैंक चेक भी थे। चेक चोरी होने का पता तब चला जब ध्रुवराज की बेटी अभिलाषा वर्मा रिलायबल ग्रुप के मालिक  सिकंदर हाफिज खान एवं डायरेक्टर अब्दुल ताहिर को 82.80 लाख रुपए की देनदारी का नोटिस भेजा। कंपनी ने जब छानबीन की तो खुलासा हुआ कि जिन चेकों का हवाला देकर देनदारी निकाली जा रही है, उनके गुमने की शिकायत 10 साल पहले की गई थी। पुलिस ने ग्रुप की कंपनी के जनरल मैनेजर राम बहोरी शुक्ल की शिकायत पर आरोपी डिप्टी सेल्स कमिश्नर ध्रुवराज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

ध्रुवराज ने बेटी के नाम लिखी थी वसीयत

जांच में सामने आया कि 9 मई 2008 को ध्रुवराज ने छापे के दौरान तीन ब्लैंक चेक चोरी किए थे। बाद में ध्रुवराज ने पिता नारायण प्रसाद शर्मा के नाम से एक फर्जी एवं कूटरचित वसीयत अभिलाषा वर्मा के पक्ष में तैयार की। इसमें रिलायबल ग्रुप से 82.80 लाख की लेनदारी दिखाई। इसमें बतौर तीन चेक का उल्लेख किया गया था। जबकि रिलायबल ग्रुप के मालिक सिकंदर हाफिज खान न तो ध्रुवराज शर्मा से परिचित थे न ही उनके पिता केे। यही कारण है कि अभिलाषा द्वारा भेजे गए नोटिस में सिकंदर हाफिज खान के पिता के नाम का उल्लेख नहीं था।

खबरें और भी हैं...