पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्वस्थ होने के बावजूद अदिति शर्मा ने शूटिंग की

अस्वस्थ होने के बावजूद अदिति शर्मा ने शूटिंग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्वस्थ होने के बावजूद अदिति शर्मा ने शूटिंग की

अभिनेत्री मंगलवार शाम को शो के एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग के दौरान असहज महसूस करने लगी और सेट पर उन्हें उल्टी हुई। एक चिकित्सक को फौरन बुलाया गया।
अदिति ने कहा, \"\"मैं बहुत अस्वस्थ महसूस कर रही थी, लेकिन मैं शूटिंग करना चाहती थी और चाहती थी कि सब कुछ वैसा ही हो, जैसा नियमित रूप से होता है। मैं जब शूटिंग कर रही थी, तो मेरे निर्देशक ने मेरे चेहरे के भाव को समझ लिया और उन्हें मेरे अस्वस्थ होने के संकेत मिल गए।\"\"
अधिक एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद वह ऊर्जा व जोश से भरपूर दृश्य की शूटिंग करने में सफल रहीं।
उन्होंने कहा कि फूड प्वाइजनिंग और मरोड़ होने के कारण उन्हें दर्द निवारक दवा और एंटीबायोटिक्स दी गई थी। लगातार दर्द से वह असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन उन्हें अपने काम से प्यार है और उन्होंने काम पर लौटने की अहमियत को समझा, ताकि एपिसोड समय पर पूरा हो सके।
\'कलीरें\' का प्रसारण जी टीवी पर होता है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...