- Hindi News
- National
- Zirakpur News Development Of Chhat Village Will Be Done On Priority Banni Sandhu
प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा छत्त गांव का विकास : बन्नी संधू
जीरकपुर | छत्त गांव का सभी तरह से विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। यह बात पंजाब एग्रो के वाइस-चेयरमैन मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने गांव छत्त में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कही। संधू ने कहा कि गांव छत्त को 2017 के चुनाव से ठीक पहले जीरकपुर नगर परिषद में शामिल करवाया गया था। नगर परिषद में अकाली-भाजपा पार्षदों के बहुमत के बावजूद छत्त गांव के साथ भेदभाव हुआ लेकिन अब गांव का विकास राजनीतिक भेदभाव के बिना करवाया जाएगा। गांववासियों की यह पुरानी मांग थी, जिसको प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है।