पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भक्तों ने किया सत्संग, भंडारे में लिया खीर प्रसाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों के त्योहार होली के अवसर पर तमाड़ स्थित श्रीराधारानी मंदिर ब्लॉक मोड़ में रविवार को सत्संग, प्रवचन और कीर्तन का आयोजन किया गया। सत्संग सह प्रवचन के मुख्य प्रवक्ता अनुकूल चन्द्रजी ने भगवान की परम लीला का वर्णन किया। कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है।

उन्होंने मानव जगत के बीच प्रेम और समभाव, हमेशा स्थापित रहे भगवान के चरणों में मानव का भक्ति सर्वदा बनी रहे इसी उद्देश्य से सत्संग को आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। इसके बाद पश्चिम बंगाल के चौड़ा गाव से आये हरि संकीर्तन दल द्वारा हरिनाम कीर्तन किया गया। जिसका सैकड़ों भक्तों ने श्रवण किया। इसके बाद श्रीराधारानी मंदिर में आयोजित भंडारा एवं खीर का प्रसाद वितरण किया गया एवं संध्या को तमाम भक्तो, सत्संग व प्रवचन कर्ताओं, कीर्तन मंडलियों आदि ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सबों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से महावीर दास, संतोष सिंह, संदीप मोदक, मनोज साहू, प्रदीप कमती, जितवाहन दास, भोला सिंह, रैदास महतो, कृष्णा सिंह आदि ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बनाए गए प्रताप सिंह मुंडा

मुरी | श्रीश्री बासंती दुर्गा पूजा समिति मुरी की बैठक मुरी टुंगरी पहाड़ पर श्रीपद महतो के अध्यक्षता में हुई। पूजा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुरानी कमेटी को ही मनोनीत किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रताप सिंह मुण्डा, उपाध्यक्ष बासुदेव महतो, सचिव आनन्द रजवार, उपसचिव अनिकेत महतो, कोषाध्यक्ष जीतेन महतो, विशेष्वर महतो आदि बनाए गए। मौके पर गोपाल महतो, शक्ति महतो, सुभाष महतो, विजय महतो, मनोज महतो, संतोष मुण्डा, राजेश प्रजापति, राजेन महतो, बलवीर सिंह, अंगद महतो, गुरुचरण महतो, विजय गोराई, तुलसी महतो मौजूद थे।

तमाड़ में सत्संग, प्रवचन व कीर्तन में शामिल भक्त।
खबरें और भी हैं...