सिक्स सिविल सेवा को रद्द करने के लिए 27वें दिन धरना जारी
रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिक्स सिविल सेवा की परीक्षा को रद्द करने के लिए 27वें दिन गुरुवार को भी अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। इनका कहना है कि जेपीएससी सिक्स सिविल सेवा की परीक्षा में विज्ञापन शर्तों और आरक्षण नियम की अनदेखी की गई है। 15 गुना से अधिक पीटी में रिजल्ट दे दिया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि छठी सिविल सेवा की अधियाचना वापस लेकर नए सिरे से 6,7,8 और 9वीं को संयुक्त रूप से परीक्षा आयोजित की जाए। बरकठा के जिप सदस्य ने भी समर्थन किया है।