नशे की दलदल में डूबता जा रहा ढटवाल का युवा
िबझड़ी|ढटवाल का युवा नशे की दलदल में डूबता जा रहा है लेकिन पुलिस खामाेश बैठी पड़ी है। पुलिस नशे का काराेबार करने वालाें तक नहीं पहुंच पा रही है। सही मायने यदि अांकड़ाें पर नजर दाैड़ाई जाये ताे पुलिस पिछले साल में एक चिट्टे का केस पकड़ पाइ है। जबकि क्षेत्र के 17 से 25 साल के युवा चिट्टे से लेकर इंजेक्शन तक के अाबादी हाे चुके हैं। कई बार नशे ही हालत में ये युवा हुड़दंग भी मचा चुके हैं। नशा लेने की लत में लड़काें के अलावा अब लड़कियां भी अा चुकी हैं।इन लाेगाें ने नशा करने के लिये विशेष अड्डे जंगल या दुकानाें में बनाये हुए हैं। क्षेत्र में नशे की स्पलाई करने वाले अाराम से स्पलाई कर रहे हैं। पुलिस का खाैफ उनसे काेसाें दूर है।