पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में शुक्रवार 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से हुआ, जिसे वो 34 रन से हार गई। इस मैच से एक दिन पहले चेन्नई के प्लेयर्स दिल्ली में मुथूट फाइनेंस कंपनी के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। जहां वे ना केवल फैन्स से रूबरू हुए बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए। इस इवेंट में धोनी से पूछा गया कि कप्तान और प्लेयर में से आप किस रोल को ज्यादा पसंद करते हैं, साथ ही विराट की कप्तानी को लेकर भी सवाल पूछा। इसके अलावा हरभजन सिंह से पूछा गया कि आप तब क्या करते हैं जब धोनी कोई कैच छोड़ देते हैं या स्टम्पिंग मिस कर देते हैं। प्लेयर्स ने दिए ये जवाब...
- इस इवेंट के दौरान एक फैन ने धोनी से पूछ लिया, कि मैदान पर आप अपने किस रोल को ज्यादा पसंद करते हैं, कप्तान या नॉर्मल प्लेयर?
- फैन के इस सवाल का जवाब धोनी ने काफी अच्छे से समझाते हुए दिया। धोनी ने कहा, 'एक नॉर्मल प्लेयर के रूप में स्टार्ट करना बेहद जरूरी है। वो भी तब जब अगर आपको लंबा सफर तय करना है।'
- धोनी के मुताबिक, 'जरूरी बात ये है कि इससे आपको मौका मिलता है, इससे आप खेल को समझते हैं, आप उन बातों को समझते लगते हैं जो एक प्लेयर के रूप में आपको फेस करना पड़ती है।'
- धोनी का कहना है, 'जब आप ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं और अगर आप रैंक्स के सहारे आगे बढ़े हैं, तो आपको पता होता है कि किसी मौके पर कोई क्या सोच रहा होगा। ये इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इससे आप काफी चीजें सीख सकते हैं।'- 'जब आप एक प्लेयर के रूप में शुरुआत करते हैं तो आपका एक कैप्टन होता है जो आपको लीड कर रहा होता है। आप उनसे काफी कुछ सीखते हैं, केवल ऐसा नहीं कि आपको क्या करना है, बल्कि ये भी कि आपको क्या नहीं करना है। ये सभी चीजें बेहद जरूरी हैं।'- आगे मिस्टर कूल ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतर कप्तान या बेहतर लीडर वही है जो अपने आसपास के लोगों को समझता है। जब तक आप अपने आसपास के किसी इंसान की ताकत और कमजोरी को नहीं समझेंगे, आप हर समय उसे अच्छी सलाह नहीं दे पाएंगे। इसलिए हमेशा से मेरा मानना है कि एक लीडर होने से पहले आपका एक प्लेयर होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप लीडर बन जाते हो तो आपको एक एडिशनल रिस्पॉन्सिबिलिटी होती है जो आपको मिलती है।'
- वहीं विराट की कप्तानी को लेकर पूछे सवाल पर धोनी ने कहा कि विराट बेहद शानदार कप्तानी कर रहे हैं।
हरभजन से पूछा धोनी पर गुस्सा आता है या नहीं?
- इसी इवेंट के दौरान एक फैन ने हरभजन सिंह से पूछा, कि आप कैसा महसूस करते हैं जब धोनी कोई स्टम्पिंग या कैच मिस कर देते हैं, क्या कप्तान होने की वजह से आप उनसे कुछ कह पाते हैं या नहीं?
- जवाब में भज्जी ने उस फैन से कहा, 'हम उनसे काफी कुछ कहते हैं, ऐसा नहीं है कि बात नहीं होती, हम काफी बात करते हैं। इस बीच भज्जी को टोकते हुए एक फैन ने पूछा 'इन द फील्ड कहते हैं या आफ द फील्ड कहते हैं', तो जवाब मे भज्जी ने कहा दोनों जगह पर।
- आगे हरभजन सिंह ने कहा, 'क्या है कि पंजाबी कंट्रोल नहीं कर सकते। ऑन द फील्ड हो या आफ द फील्ड। वैसे कोई भी प्लेयर कैच या स्टम्पिंग छोड़ना पसंद नहीं करता, और धोनी तो उन कीपर्स में से हैं जो असंभव स्टम्पिंग को भी कर देते हैं।
- 'मैंने बाकी विकेटकीपर्स को भी देखा है, और ये दुनिया के सबसे सेफ हाथों में से एक हैं। एक स्टम्प अभी किया था मेरी बॉल के ऊपर, मैंने तब भी इसको जाकर बोला था कि शायद कोई और कीपर होता तो ये स्टम्प नहीं होता।'
- आगे हरभजन ने कहा, 'कैच तो मेरे पास भी आते हैं, और मैं भी कभी-कभी पकड़ लेता हूं, और बहुत बार छोड़ भी देता हूं। तो बोलने से पहले सोचना चाहिए, कि बॉल मेरे पास भी आ सकती है।
- भज्जी ने कहा, 'धोनी एक बेहतरीन इंसान हैं, हम दोनों ने साथ में काफी क्रिकेट खेला है। इसकी क्वालिटी ये है कि वो काफी शांत है, वो ज्यादा शब्द नहीं बोलता, लेकिन फिर भी वो टीम को आगे रहकर लीड करता है।'
- वहीं रवींद्र जडेजा की खिंचाई करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, 'जड्डू तो खूब गालियां देता है, मुझे पता है।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.