पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. हर्षल पटेल की ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने IPL 2018 के 52वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया। दिल्ली में हुए इस मैच में CSK को जीत के लिए 163 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 128 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम को सपोर्ट करने के लिए टीम के कप्तान एमएस धोनी की वाइफ साक्षी और बैट्समैन सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका स्टेडियम में ही मौजूद थीं। मैच के दौरान दोनों क्रिकेटर्स वाइफ ने जमकर एन्जॉय करते हुए अपनी टीम को चीयर किया। इस दौरान उनकी मस्ती और चुलबुले अंदाज की कुछ फोटोज कैमरे में कैद हो गईं। साक्षी के अंदाज काफी निराले रहे। ऐसा रहा मैच का रोमांच...
- मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 162 रन बनाए।
- दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने 26 बॉल पर 38, विजय शंकर ने 28 बॉल पर 36* और हर्षल पटेल ने 16 बॉल पर 36* रन की इनिंग खेली।
- जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बैट्समैन 20 ओवरों में 6 विकेट पर 128 रन ही बना सके।
- चेन्नई की ओर से अंबाती रायुडू ने 29 बॉल पर 50 और रवींद्र जडेजा ने 18 बॉल पर 27* रन की इनिंग खेली।
- ये जीत दिल्ली की टीम के लिए सिर्फ मनोबल बढ़ाने वाली रही, क्योंकि प्ले ऑफ की दौड़ से वो पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि इस हार की वजह से चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर नहीं पहुंच सकी।
- हर्षल पटेल ने मैच में 16 बॉल पर 36* रन की इनिंग खेली साथ ही 1/23 विकेट भी लिया। जिसके बाद उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.