पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूज़ीलैंड के हाथों वनडे सीरिज़ में करारी हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाज़ों से नाराज़गी जाहिर की है.
धोनी का कहना था कि गेंदबाज़ों में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन गेंदबाज़ों को अपने दिमाग का इस्तेमाल भी करना चाहिए.
धोनी का कहना था, ‘’जहां तक प्रतिभा की बात है तो प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन गेंदबाज़ों को चाहिए कि वो दिमाग का इस्तेमाल करें और खुद को बेहत करें. ’’
न्यूज़ीलैंड से भारत वनडे सीरिज़ 3-0 से हार चुका है. धोनी का कहना था, ‘’ सामी अच्छे गेंदबाज़ हैं और लगातार अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं लेकिन इस सीरिज़ को छोड़कर. भुवनेश्वर भी इस सीरिज़ में अच्छी बॉलिंग नहीं कर रहे थे जबकि वो भी अच्छे गेंदबाज़ हैं. नियमों के बदलने से कठिनाई बढ़ गई है लेकिन नियमों के अलावा हमारे गेंदबाज़ भी ख़राब प्रदर्शन कर रहे हैं.’’
धोनी का कहना था कि गेंदबाज़ लगातार शार्ट और वाइड लेंथ की बॉलिंग कर रहे हैं और बहुत अधिक रन दे रहे हैं.
धोनी का कहना था, ‘’ साफ़ साफ़ कहूं तो गेंदबाज़ी से निराश रहा हूं. इस विकेट पर आप एक काम तो कर ही सकते हैं कि शॉर्ट गेंदे न डालें. तेज़ गेंदबाज़ों ने बहुत रन दिए हैं.’’
धोनी गेंदबाज़ों से इतने नाराज़ दिखे कि उन्होंने किसी को नहीं बख़्शा. उन्होंने कहा, ‘ स्पिनरों ने तो ठीक गेंदबाज़ी की लेकिन तेज़ गेंदबाज़ों ने बेहद ख़राब प्रदर्शन किया और बहुत रन दिए हैं.’’
बल्लेबाज़ी भी ख़राबधोनी ने बल्लेबाज़ों को भी नहीं छोड़ और कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों ने भी ख़राब प्रदर्शन किया है.
उनका कहना था, ‘हमने बल्लेबाज़ी में कई गलतियां की हैं. हमने गलत मौकों पर विकेट गंवाए. सीरिज़ में बार बार हमने ऐसा ही किया.’
चौथे मैच में सात विकेट से हारने के बाद धोनी गुस्साए से थे. उन्होंने कहा कि शीर्ष क्रम के विकेट जल्दी गिरने से पूरा दबाव निचले क्रम पर आता रहा.
उनका कहना था, ‘अगर 280 रन भी बनते हैं तो गेंदबाज़ों की ख़राब गेंदबाज़ी के कारण हम हार गए हैं. पिछले मैच में हमें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इस मैच में फिर प्रदर्शन ख़राब रहा. हमने विकेट जल्दी गंवा दिए.’
धोनी ने बल्लेबाज़ों की बीच बड़ी साझेदारी नहीं होने पर भी निशाना साधा और कहा कि किसी न किसी स्तर पर अच्छी पार्टनरशिप की ज़रुरत रहती है लेकिन पूरी सीरिज़ में लगातार विकेट गिरते रहे और अच्छी पार्टनरशिप बन नहीं पाई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.