पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता कांग्रेस को चुनाव जिताती, राजभवन हरा देता- दिग्विजय सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनासा.   जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती है लेकिन राजभवन हरा देता है। राजभवन जनता से भी ऊपर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शुक्रवार को मनासा में मीडिया से चर्चा के दौरा कर्नाटक चुनाव पर किए सवाल के जवाब में कही। वे पूर्व सांसद व साहित्यकार बालकवि बैरागी के निधन पर मनासा में बैरागी परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा में जनता ने कांग्रेस को चुनाव जीताया लेकिन राजभवन ने चुनाव हरा दिया।

 

प्रदेश में 15 वर्षों का वनवास कैसे खत्म होगा सवाल पर उन्होंने कहा कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। गुटबाजी पर उल्टा मीडिया से सवाल किया कि क्या भाजपा में गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में कमलनाथ, सिंधिया के साथ हम सभी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। प्रदेश में जनता परेशान  है, सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इससे पूर्व सुबह 10 बजे वे बैरागी के निवास पर पहुंचे। जहां सुशील नंदन, मुन्ना बैरागी, गोर्की बैरागी से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा पैसे से सत्ता बनाती  

 

पूर्व सीएम ने इससे पहले गुरुवार रात 12.30 बजे मंदसौर सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। भाजपा पर पैसे से सत्ता पाने और सत्ता से पैसा बनाने का आरोप भी लगाया। विधानसभा चुनाव में बहुमत वाली पार्टियों को सरकार बनाने का न्यौता ना मिलने पर भी बात रखी। कर्नाटक का उदाहरण देकर कहा -भाजपा सत्ता में आने के लिए हर तरफ से प्रयास कर रही। जो राजनीतिक कल्चर के लिए घातक है।

 

 

खबरें और भी हैं...