पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. मध्यप्रदेश के राहोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह 19 मई को तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूर्व चीफ मिनिस्टर दिगविजय सिंह के बेटे जयवर्धन ने बिहार के गया जिले की डुमरी रियासत की राजकुमारी श्रीजाम्या से शादी की है। दोनों 10 मार्च 2016 को बेटे के माता-पिता बने थे।
- एमपी विधानसभा के यंगेस्ट MLA जयवर्धन सिंह की स्कूलिंग देहरादून की है। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स करने के बाद न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन इन डेवलपमेंट प्रैक्टिस में MBA किया था।
- साल 2013 में MBA कंप्लीट कर स्वदेश लौटते ही उन्होंने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल ली थी। 27 की उम्र में उन्होंने 2013 में हुए विधानसभा चुनाव कंटेस्ट किया था और राहोगढ़ सीट से विनर रहे थे।
- जयवर्धन सिंह ने अमेरिका से पढ़ाई जरूर की, लेकिन शादी के मामलों में उन्होंने अपने राजघराने की परंपराओं को पूर्णतः फॉलो किया।
- शादी उनके पिता ने तय की थी। जयवर्धन ने बिना किसी विरोध के इस रिश्ते के लिए हां की थी।
कौन हैं श्रीजाम्या?
- जयवर्धन सिंह की वाइफ श्रीजाम्या मूलतः बिहार के गया जिले के डुमरिया की रहने वाली हैं। उनके पिता शत्रुन्दम शाही डुमरिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।
- अजमेर के मेयो गर्ल्स कॉलेज से ग्रैजुएट श्रीजाम्या शादी के टाइम चार्टर्ट अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रही थीं।
- शादी 19 मई को डुमरिया में श्रीजाम्या के पैतृक घर में हुई थी।
- उसके बाद 22 मई को दिल्ली में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था, जिसमें पूर्व प्रेसिडेंट प्रतिभा पाटिल, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।
- स्टेज पर मोदी को सामने देख श्रीजाम्या उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ी थीं। पीएम ने उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहा था- आप बेटी हैं, पैर मत छूइए।
- 2013 में सबमिट किए चुनावी हलफनामे के मुताबिक जयवर्धन सिंह के पास 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
- इसमें 2.6 करोड़ रुपए की सिर्फ ज्वैलरी है।
- जयवर्धन एक पिस्टल भी रखते हैं, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.