पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेहंदी प्रतियोगिता में डिंपल फर्स्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले प्रतिभागी।

सुजानपुर | राष्ट्र स्तरीय होली मेला में विभिन्न विभागों द्वारा खेल प्रतियोगिताएं व मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा विभिन्न वर्गों में विभाजित डॉग शो में दूर-दूर से लोगों ने पहुंच कर अपने डॉग का शो किया। सभी डॉग्स को मुफ्त एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई एसडीम हमीरपुर शिल्पी वेक्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को इनाम बांटे।

कबड्डी प्रतियोगिता जिला हमीरपुर के छह विकास खंडों से पुरुषों की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच सुजानपुर और बिझडी खंड के बीच हुआ। जिसमें बिझड़ी खंड की टीम ने सुजानपुर की टीम को हराया। दूसरे मैच में नादौन की टीम ने टौणीदेवी को हराया। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इस बार महिला कबड्डी की टीमें भी भाग ले रही हैं। आईनिफ्ड की ओर से रंगोली, मेहंदी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की। रंगोली प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी वर्कर्स ने प्रथम, नीलम व ग्रुप ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में डिंपल प्रथम, आंचल द्वितीय और अवंतिका तीसरा रही। किड्स फैंसी ड्रेस में समायरा ने प्रथम, श्रेया ने दूसरा व अलीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं...