पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 15वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच हुआ। जिसे कोलकाता ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 160 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में 163 रन बनाकर ये मैच जीत लिया। मैच के दौरान कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक जबरदस्त स्टम्पिंग करते हुए फैन्स का दिल जीत लिया। इस स्टम्पिंग को देख फैन्स को धोनी की याद आ गई। कार्तिक ने किया ये कमाल...
- मैच के दौरान दिनेश कार्तिक की ये जबरदस्त स्टम्पिंग 6.5 ओवर में दिखाई दी। जब अजिंक्य रहाणे नीतिश राणा की बॉल को खेलने में चूक गए।
- राणा की इस बॉल को खेलने के लिए रहाणे आगे बढ़े, लेकिन वे बॉल को समझ नहीं सके और बॉल विकेट के पास ही जाकर गिर गई।
- इसके बाद कीपिंग कर रहे दिनेश कार्तिक तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़कर आए और बॉल को उठाकर डाइव लगाते हुए स्टम्प पर मार दिया। इस दौरान वे खुद भी गिर गए।
- जिस स्टाइल में दिनेश कार्तिक ने ये स्टम्पिंग की उसका परफेक्शन देख कई लोगों को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की याद आ गई। आमतौर पर धोनी को ही इतनी जबरदस्त स्टम्पिंग करने के लिए जाना जाता है।
- रहाणे के रूप में राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। वे 19 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुए थे। जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। इस वक्त टीम का स्कोर 54 रन था।
मैच समरीः
राजस्थान रॉयल्स- 160/8 (20 ओवर) (रहाणे- 36, शॉर्ट- 44)
कोलकाता नाइटराइडर्स- 163/3 (18.5 ओवर) (उथप्पा- 48, कार्तिक- 42*)
नीतिश राणा (2 विकेट और 35* रन) को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें, दिनेश कार्तिक ने किस तरह की ये जबरदस्त स्टम्पिंग...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.