पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों की समस्याएं सुनी, मंत्री ने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण करने को कहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ.    सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी विश्वास सारंग ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निराकरण करवाया। सारंग ने आदिवासी विकास विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। सारंग ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय किया जाए और जितने भी लंबित मामले हैं, उनका निराकरण तत्काल किया जाए।

 

पेटलावद तहसील में भायमा ताहेड द्वारा लोक निर्माण विभाग की सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत और कार्यपालन यंत्री के उपस्थित नहीं होने पर सारंग ने कलेक्टर को जांच करने और ईई के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। सारंग ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाया जाएगा। जहां पर जरूरत होगी, वहां परिवहन के माध्यम से भी पेयजल सप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हैंडपंपों का खनन करवाया जाएगा। सारंग ने किसान सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। गरीबों और श्रमिकों के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...