- Hindi News
- National
- Panchkula News Dirty Water Being Dropped From Panchkula Kalka And Pinjore In Ghaggar River
घग्गर नदी में पंचकूला, कालका और पिंजौर से गिराया जा रहा गंदा पानी
100 इंडस्ट्रीज का प्रदूषित
पानी भी घग्गर में जा रहा
एक ओर घग्गर नदी की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि कि एनजीटी की ओर से प्रशासनिक अधिकारी, एचएसवीपी, नगर निगम, पब्लिक हेल्थ, पॉल्यूशन सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर उन्हें निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बावजूद इसके घग्गर नदी में शहर समेत कालका व पिंजौर एरिया के कुल 35 जगह से गंदा पानी नदी में बहाया जा रहा है। यह रिपोर्ट पॉल्यूशन डिपार्टमेंट ने हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को दी है। जिसमें कहा गया है कि पंचकूला, कालका, पिंजौर समेत चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों से घग्गर नदी में गंदा पानी गिराया जा रहा है और उसकी वजह से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 में चल रही 100 इंडस्ट्रीज का प्रदूषित पानी भी घग्गर में जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसे रोकने में प्रशासनिक अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। घग्गर नदी में बह रहे गंदे पानी को लेकर एनजीटी हरियाणा चैप्टर के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। दिसंबर में हुई डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी की मीटिंग में उन्होंने कहा था कि डीसी समेत डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स
कमेटी के सदस्य न ही इंडस्ट्रीज की चेकिंग करते हैं और न ही नदी में बहने वाले गंदे पानी के आउटलेट्स को चेक करते हैं।
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की ओर से इंडस्ट्रीज की चेकिंग की जा रही है। गंदा पानी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। खुद कई जगह पर चेक कर उसे बंद करने का निर्देश दिए हैं। -मुकेश कुमार आहूजा, डीसी
इन 35 पॉइंट्स से गिराया जा रहा पानी| से-28 एसटीपी, सुखना चो, से-4 एमडीसी के पास मनीमाजरा चो, एमडीसी से 5 स्वास्तिक विहार के पास मनीमाजरा चो, राजीव इंदिरा कॉलोनी नाला पर 5 अलग-अलग जगह से, सिंह नाला चो सेक्टर-4, सिंह नाला चो सेक्टर-12ए, सिंह नाला चो सेक्टर-20, एचएसआईआईडीसी ड्रेन अलीपुर बरवाला, रामगढ़ गांव ड्रेन, बीड़ घग्गर ड्रेन, विराट नगर हिमशिखा वेस्ट वाॅटर ड्रेन, बीडीओ ऑफिस कालका के पास रेलवे ड्रेन, झाज्जरा ड्रेन एसटीपी कालका, झाज्जरा ड्रेन एसटीपी पिंजौर सहित कुल 35 पॉइंट से घग्गर में गंदा पानी बह रहा है।
} सफाई करने की प्लानिंग... एनजीटी के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से घग्गर नदी की सफाई की प्लानिंग की जा रही है। इसके तहत पॉल्यूशन डिपर्टमेंट, एन्वायर्नमेंट डिपार्टमेंट, एचएसवीपी, नगर निगम, पब्लिक हेल्थ समेत सभी विभागों से बात की जा रही है।