पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संत माइकल स्कूल में कोरोना पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरी| संत माइकल स्कूल में कक्षा नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों को कोरोना वायरस के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिल्पी भगत ने किया। शिक्षिका जोली केरकेट्टा ने कोरोना वायरस को गंभीर बीमारी बताते हुए इसके लक्षण और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जैसे छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल या टीसु को ज़रुर रखें, संक्रमित व्यक्ति जो इस रोग के चपेट में आ चुका है उनके संपर्क में आने से बचे, अपने हाथों को पुरी तरह साबुन या अल्कोहल युक्त जेल से बार बार धोएॅ। बार बार अपने आॅखों, कानो, नाक को न छुएॅ। कोई भी संक्रमित चीजे छुने से बचे, भीड़ भाड़ जगहों में जाने से बचे। विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार ने साफ सफाई के साथ संक्रमित चीजों से बचने की विशेष सलाह दी, साथ ही बच्चों को जागरुक किया कि कोरोना वायरस से डरने के बजाय इस बीमारी से बचाव ही इसका सही इलाज है। विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने इस संदेश को अति महत्वपूर्ण बताया। इस संदेश को सभी बच्चों ने ध्यानपूर्वक सुना एवं इसके बचाव के लिए हमेशा तत्पर रहेगें। मौके पर रीना साहु, सपना दत्ता, ममता गोस्वामी, संयुक्ता सिंह देव, शोभा शर्मा, सबिता देवी, रमेश गोराई, रतन लाहा, विमल साहू, प्रवीण गोराई सहित विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...