पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Discussion On Mahatma Gandhi39s Contributions On Completion Of 198th Year Of Dandi March

दांडी मार्च के 198वें वर्ष पूरा होने पर महात्मा गांधी के योगदानों पर हुई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम, तिरिल में दांडी मार्च के 198 वें वर्ष होने पर गाधी दर्शन कार्यक्रम के तहत परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि दांडी मार्च (नमक आंदोलन) वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नमक कर लगाने के कानून के विरूद्ध किया गया था। यह ऐतिहासिक सत्याग्रह गांधीजी समेत 78 लोगों ने अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा कर 06 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून भंग किया गया था। नमक जीवन के लिए जरूरी चीज होने के कारण देशवासियों को इस कानून से मुक्त करने और अपना अधिकार दिलवाने के लिए यह सविनय अवज्ञा कार्यक्रम था। यह आंदोलन पूरे एक साल तक चला और 1931 को गांधी-इर्विन के बीच हुए समझौते से खत्म हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सरना समिति की कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सचिव भावना चौधरी, गांधी दर्शन कार्यक्रम के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, मुन्ना,उषा रानी, प्रभा कुमारी, प्रभात कुमार सिंह, राकेश शरण बिहारी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...