महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता पर चर्चा
21वीं सदी में महिलाओं की भूमिका पर विमर्श
सिटी रिपोर्टर. रांची
अशोक नगर महिला कल्याण भवन में अखिल भारतीय महिला परिषद अशोकनगर ने महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो वर्षा बसु उपस्थित थी। इस अवसर पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसका विषय था- ‘महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता कल भी आज भी’। संस्थान की सदस्यों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट भोजन बनाकर लाए और सभी ने एक दूसरे को बांटा। इस अवसर पर अध्यक्ष शैल झा, उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रा लक्ष्मी, अनुराधा कुमार, सचिव डॉ. ज्योत्स्ना कुमार, सह सचिव पूर्णिमा घोष, निर्मला सिंह, मालम्बिका सिन्हा मौजूद थीं।
सिटी रिपोर्टर| राष्ट्रीय सेवा योजना बीआईटी मेसरा की ओर से ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं ‘21वीं सदी में नारी शक्ति की भूमिका’ विषय पर सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। डॉ. विजयालक्ष्मी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज की महिलाएं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर, स्वतंत्र व सक्षम है एवं जीवन के हर क्षेत्र में वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ी हैं। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओपी पांडेय ने कहा की आज की महिलाएं अपने आत्मबल एवं स्वावलंबन से सभी जिम्मेदारी निभा रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षवर्धन, बितान, शिवम, समीप, राहुल आदि ने अहम भूमिका निभाई।