पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिटनेस से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी कुछ कम नहीं हैं। दिशा भी फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। हाल ही में उनका एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है जिसमें दिशा जिम ट्रेनर के साथ एक्सरसाइज करतीं नजर आ रही हैं। इस एक मिनिट के वीडियो में वे चार तरह की डिफरेंट एक्सरसाइज करतीं दिखाई दे रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है। फिलहाल 'बागी-2' बाद नहीं है कोई फिल्म...
- दिशा और टाइगर स्टारर फिल्म 'बागी-2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
- महज 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है तो वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
- फिलहाल तो दिशा ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी इस फिल्म की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि इसके अलावा उनके पास अभी कोई फिल्म नहीं है।
साइंटिस्ट बनना चाहती थीं दिशा
- बरेली में जन्मी दिशा साइंटिस्ट बनने का सपना देखती थीं। लेकिन 2011 में लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की।
- दिशा बचपन से ही पढ़ने में तेज रहीं। इसी वजह से साइंटिस्ट बनने का सपना देख रही थीं। हालांकि, किस्मत ने उनके लिए कुछ और चुना था।
- 2011 में लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई करते हुए उन्होंने फैशन की फील्ड में अपनी किस्मत आजमाई और 2013 में 'फेमिना मिस इंडिया इंदौर' की रनर अप रही हैं।
- लखनऊ में कॉलेज के दौरान फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद वे पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं।
इस फिल्म से दिशा ने किया डेब्यू
- 2015 में दिशा कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में नजर आईं। इसी साल उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया।
- इसी के बाद तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने उन्हें मूवी 'लोफर' के लिए कास्ट किया। यहीं से दिशा की फिल्मों में एंट्री हुई।
- दिशा ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू 2016 में आई ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से किया। बाद में वे 'कुंग फू योगा' में भी नजर आईं।
आगे की स्लाइड्स में देखें दिशा पाटनी की कुछ स्टाइलिश PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.