पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैटेलाइट फोटो से पता चलता है कि उ.कोरिया ने अपनी परमाणु परीक्षण साइट तोड़ना शुरू कर दिया है: यूएस एजेंसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 

  • ट्रम्प और किम की मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में होनी है
  • एटमी साइट के बंद करने के फैसले पर ट्रंप ने जताई थी खुशी

 

 

 

सियोल.   डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग-उन की ऐतिहासिक मुलाकात से पहले उ.कोरिया ने अपने एटमी ठिकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। अमेरिकी एजेंसी ने सैटेलाइट फोटो से इस बात का दावा किया है। 38 नार्थ वेबसाइट के मुताबिक 7 मई के सैटेलाइट फोटो से पता चलता है कि परीक्षण साइट को खत्म करने का काम बेहतर तरीके से किया जा रहे है।  हाल ही में उ.कोरिया ने कहा था कि 23 से 25 मई के बीच अपनी परमाणु परीक्षण साइट खत्म कर देगा। एजेंसी ने बताया कि संचालन करने वाली बिल्डिंग और छोटे शेड को जमींदोज कर दिया गया है। नई टनल की खुदाई पर भी मार्च के महीने में रोक लगादी गई थी। बता दें, ट्रम्प और किम जोंग-उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में बातचीत होनी है।

 


किम ने विदेशी मीडियो को साइट पर बुलाया 
- उ. कोरिया ने एटमी साइट को खत्म करने की तारीख 22 से 25 मई रखी है। विदेशी मीडिया को इसके लिए खासतौर से बुलाया गया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी एजेंसी के किसी भी पर्यवेक्षक को नहीं बुलाया गया है। इससे इस प्रक्रिया पर चिंता जाहिर की जा रही है।
- उत्तर कोरिया की परमाणु परीक्षण साइट पुंगेय-री है। यहां पर ही किम जोंग-उन ने हाइड्रोजन बम समेत 6 एटमी टेस्ट किए थे। उत्तर कोरिया ने अपना सबसे ताकतवर परमाणु परीक्षण पिछले साल सितंबर में किया था। कोरिया ने बीते महीने अपनी परमाणु परीक्षण साइट को खत्म करने का ऐलान किया था। 
- साइट के खात्मे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, फोटो से इस बात का भी पता चलता है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि अामंत्रित पत्रकारों के लिए नइ जगह भी बनाइ गई है। 
- वेबसाइट ने दावा किया कि एटमी सुरंग के प्रवेशों को अभी तक पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है और कुछ इमारतें अभी भी बरकरार हैं। 
- बुधवार को दोनों देश के बीच एक हाईप्रोफाइल बैठक होना है। इस बैठक में बीते महीने हुई समिट के फालोअप के बारे में बातचीत की जाएगी। 

 

परीक्षणों से तनाव, मिलने का वादा...और बदल गया उत्तर कोरिया

- उत्तर कोरिया अब तक 6 परमाणु परीक्षण कर चुका है। पिछले साल उसने कई मिसाइल टेस्ट किए। 
- इसको लेकर अमेरिका ने अपना नौसैनिक बेड़ा कोरियाई प्रायद्वीप में भेजा। अमेरिका ने अपनी ताकत दिखाने के लिए उ.कोरिया के ऊपर से बॉम्बर्स भी उड़ाए।
- किम जोंग-उन और ट्रम्प के बीच कई बार तीखी बयान बयानबाजी हुई। ट्रम्प ने किम को मिसाइल मैन तक डाला। दोनों ने एक-दूसरे को कई बार जंग की धमकियां दे डालीं।
- इस साल अप्रैल में द.कोरिया ने ट्रम्प को उ.कोरिया आने का न्योता दिया। इसे ट्रम्प ने स्वीकार कर लिया।
- 27 मार्च को किम ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सीमा पार की और असैन्य क्षेत्र में द.कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की। 5 मई को उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के टाइम जोन एक हो गए।
- हाल ही में ट्रम्प ने 12 जून को किम से सिंगापुर में मुलाकात करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...