- Hindi News
- National
- Ranchi News Displaced Federations Welcomed Cm39s Announcement Of Displacement And Formation
विस्थापित संघाें ने सीएम के विस्थापन अायाेग गठन की घाेषणा का किया स्वागत
एचईसी हटिया विस्थापित परिवार समिति, नेतरहाट फील्ड फायरिंग विरोधी जन संघर्ष समिति, कोइलकारो जन संगठन और कोसी कनसल्टेंट विरोधी मुंडा दिशुम सरना पड़हा समिति ने संयुक्त बयान जारी कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा का स्वागत किया है। गत 6 मार्च को इन संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री से उनके कक्ष में मुलाकात कर झारखंड राज्य विस्थापित प्रभावित आयोग के गठन की मांग की थी। विभिन्न संगठनाें ने शुक्रवार काे बयान जारी कर कहा है कि राज्य गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विस्थापितों का दर्द समझा है। राज्य विस्थापित आयोग गठित करने की घोषणा की है। इससे विस्थापितों की बरसों पुरानी मांग पूरी होगी। सीएम काे बधाई देने वालाें में एचईसी हटिया विस्थापित परिवार समिति की संरक्षक डॉ. वासवी किड़ो, राहुल उरांव, पवन मुंडा, मनोज उरांव, लक्ष्मी, नेतरहाट फील्ड फायरिंग विरोधी जन संघर्ष समिति से अनिल मनोहर, जेरोम कुजूर, मगदली, जया, विनोद टोप्पो, कुलदीप कुजूर, प्लासीदियुस टोप्पो, कोइलकारो जन संगठन से सोमा मुंडा, विजय गुड़िया, मसीह दास गुड़िया, सदर कंडुलना, जीवन गुड़िया और कोसी कनसल्टेंट विरोधी मुंडा दिशोम सरना पड़हा समिति से सुभाष मुंडा, एतवा उरांव, रवीन्द्र मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, रवि मुंडा आदि शामिल हैं।