पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurali News Dispute Of Durga Shiv Shakti Temple Manager Committee Reached To District Administration

दुर्गा शिव शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी का विवाद जिला प्रशासन के पास पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय दुर्गा शिव शक्ति मंदिर की प्रबंधक कमेटी का प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में चला आ रहा विवाद जिला प्रशासन के दरबार में पहुंच गया है। इस मामले को सुलझाने के उद्देश्य से एसडीएम खरड़ ने मंदिर का दौरा करते हुए दोनो पक्षों का पक्ष सुना। एसडीएम ने इस मामले को जल्द हल करवाने का भरोसा दिया।

हिमांशु जैन ने मंदिर के प्रबंधों का जायजा लिया और दोनों पक्षों के नुमाइंदों से जानकारी प्राप्त की। इसी दौरान नव चयनित प्रबंधक कमेटी के प्रधान राणा हरमेश कुमार और महिला मंडल की उर्मिला कुमारी सहित अन्य ने पिछले समय के दौरान मंदिर के प्रबंधों संबंधी कई एतराज एसडीएम के ध्यान में लाए। उन्होंने मंदिर कमेटी की मलकीयत वाली दुकानों के किराये की वसूली और मंदिर में माता के गहनों का मामला भी एसडीएम जैन के ध्यान में लाए। एसडीएम जैन ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वह दुकानों का किराया नगर काउंसिल में जमा करवाए और किराए की रसीद काउंसिल से प्राप्त करेंगे। इसी दौरान जैन ने माता के गहनों को एक पक्ष द्वारा कब्जे में रखने को गलत बताते हुए सभी गहने मंदिर में सजाने के आदेश दिए। उन्होंने सभी की सहमति के साथ नए सिरे से प्रबंधक कमेटी का चुनाव करने की घोषणा करते हुए दोनों पक्षों को एसडीएम दफ्तर में बुला लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले समय का हिसाब किताब जांचने के बाद ही नए सिरे से प्रबंधक कमेटी का चुनाव किया जाएगा

मंदिर में दोनों पक्षों का पक्ष सुनते हुए एसडीएम हिमांशु जैन।
खबरें और भी हैं...