टोल प्लाजा पर बांटे 500 मास्क, सेनिटाइजर
अंबाला चंडीगढ़ हाइवे की केयरटेकर जीएमआर एक्सप्रेसव कंपनी ने अपने सीएसआर विंग वर लक्ष्मी फाउंडेशन की मार्फत कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने स्टाफ समेत सिविल वर्कर्स को नोज मास्क और सेन्टिाइजर्स बांटे। टोल प्लाजा के कॉर्पोरेट रिलेशन अफसर दीपक अरोड़ा के मुताबिक कोरोना का खतरनाक वायरस फैलने के बाद से उनके संस्थान का पंजाब में यह पहला शिवर है।
हर टोल बूथ समेत कैश कलेक्टर्स को नोज मास्क और सेन्टिाइजर्स बांटे गए बल्कि यहां काम करने वाले स्टाफ सदस्यों समेत हर सिविल वर्कर को 500 मास्क और सेन्टिाइजर्स की 300 छोटी बोतलें बांटी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे इस खतरनाक वायरस से एहतियात बरतते हुए इसे फैलने से रोकने में दूसरों की भी मदद करनी है और अपने आसपास सबको बताना है।
टोल प्लाजा पर मास्क व सैनिटाइजर्स बांटते हुए