पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पटना पुलिस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजधानी के रूपसपुर इलाके के अपार्टमेंट जगत पैलेस में छापेमारी की और सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से पांच लाख रुपए और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एक मैच में होती थी 3-4 लाख की कमाई
गिरफ्त में आए एक सट्टेबाज ने कहा कि पिछले साल से वे लोग सट्टा लगा रहे थे। एक मैच में तीन से चार लाख रुपए की कमाई होती थी। सट्टा लगाने वाले कुछ लोग पैसे जीतते हैं तो कुछ हारते हैं। इससे हमलोगों की कमाई हो रही थी।
एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि रूपसपुर थाना क्षेत्र में आईपीएल के नाम पर बड़ा सट्टा खेला जा रहा है। जगत पैलेस के फ्लैट नं. 306 से सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। इसका मुख्य सरगना प्रभात भी गिरफ्तार हुआ है।
फोटो-शबीना
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.