पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती का 80वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वे खासतौर पर अपनी दूसरी पत्नी यानी वर्धा नाडियाडवाला के साथ सेलिब्रेशन में पहुंचे थे यहां उन्होंने दिव्या के पिता का बर्थडे धूमधाम से मनाया। दिव्या के पिता साजिद और उनकी दूसरी वाइफ के इस ऐसा करने से काफी खुश नजर
धर्म बदलकर गुपचुप हुई थी दिव्या से शादी...
- मई 1992 को हेयर ड्रेसर संध्या और उनके पति की मौजूदगी में दिव्या-साजिद की शादी हुई थी।
- साजिद के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में काजी ने इनका निकाह पढ़ा। दिव्या ने इस्लाम कबूला और अपना नाम बदलकर 'सना' रखा।
- साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था, "हमने शादी की बात छिपाई रखी, क्योंकि दिव्या का करियर दांव पर लगा था। यह बात बाहर निकलती तो प्रोड्यूसर डर जाते।"
- शादी के 6 महीने बाद ही बिल्डिंग से गिरने की वजह से दिव्या भारती की अचानक मौत हो गई थी।
दिव्या की डेथ के 11 साल बाद की साजिद ने दूसरी शादी
- साजिद की दूसरी पत्नी का नाम वर्धा खान है। दिव्या की मौत के पूरे 11 साल बाद 2004 में उन्होंने दूसरी शादी की।
- वर्धा साजिद के साथ कई पार्टी और इवेंट में देखी जाती हैं। कपल के दो बेटे सुभान और सुफयान हैं।
इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
- साजिद ने 1992 में फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' को प्रोड्यूस किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।
- वो अब तक 'वक्त हमारा है', 'जीत', 'जुड़वां', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'मुझसे शादी करोगी', 'हे बेबी', 'हीरोपंती', '2 स्टेट्स', 'फैंटम', 'तमाशा', 'हाउसफुल-3' जैसी फिल्में बना चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें दिव्या भारती के पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.