पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्या काकरान, Divya Kakran Bags Bronze In CWG 2018

बेटी के लिए पिता ने बेचे लंगोट, अखाड़े में पुरुष रेसलर्स को यूं चटाती है धूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली. कुश्ती जैसे खेल में लड़कियों का होना ही बड़ी बात है। लेकिन अगर वो अखाड़ों में लड़कों को भी धोबी पछाड़ देने लगें, तो फिर क्या कहना। कुछ ऐसी ही कहानी है रेसलर दिव्या काकरान की। 20 साल की दिव्या न केवल लड़कों से फाइट करती हैं, बल्कि अखाड़ों में उन्हें धूल भी चटाती हैं। दंगल में लड़कों से कुश्ती लड़ने के लिए फेमस दिव्या ने गोल्डकोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ऐसी है स्ट्रगल स्टोरी...

 

- 90 के दशक में दिव्या के पिता सूरज यूपी के गांव सरधना से कुश्ती में करियर बनाने के लिए दिल्ली गए थे। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिर वे गांव लौट गए।
- इसके बाद दूध का बिजनेस शुरू किया। लेकिन यह भी फ्लॉप साबित हुआ। पत्नी व दो बच्चों को लेकर सूरज ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुर आए। यहां उन्होंने नया बिजनेस शुरू किया।
- उनकी पत्नी संयोगिता कुश्ती में पहनी जाने वाली ड्रेस लंगोट सिलने का काम करने लगीं। जिसे सूरज दंगलों में जा जाकर बेचा करते थे।
- सूरज बताते हैं कि एक बार अखबार में उन्होंने गीता फोगाट के बारे में पढ़ा। उन्हें लगा कि उनकी बेटी क्यों नहीं दंगल लड़ सकती। यहीं से दिव्या के रेसलिंग करियर की शुरुआत हुई।

 

भाई को देखकर सीखे मूव्स
- गौरतलब है कि दिव्या के पिता रेसलर तो नहीं बन सके, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को इसके दांव पेंच और खेल जरूर सिखाया।
- तब 5 साल की दिव्या भाई के साथ अखाड़े जाने लगी। एक कोने में बैठकर दिव्या रेसलर्स के मूव्स को कॉपी करती थीं।
- इसके बाद इस खेल में दिव्या का मन लगने लगा। हालांकि, उनका टैलेंट तब सामने आया जब 2010 में उन्होंने पहली बार किसी लड़के को पटखनी दी।
- फिर लड़कों से दंगल का सिलसिला शुरू हो गया। अपने मजबूत कंधे और माथे पर बिखरे बाल की वजह से दिव्या दिखने में भी लड़कों जैसी ही लगती हैं।

 

अब तक इतने मेडल जीत चुकीं हैं दिव्या 
- 61 मेडल अपने नाम कर चुकीं दिव्या दिल्ली स्टेट चैम्पियनशिप के लिए 17 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वे छह बार 'भारत केसरी' भी बनी हैं। 
- 23 मार्च, 2018 को दिव्या ने हरियाणा के भिवानी में 'भारत केसरी' टाइटल जीता था। फाइनल मैच में उन्होंने रितु मलिक को हराया था। 
- दिसंबर 2017 में साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुए कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में दिव्या ने गोल्ड मेडल जीता था।
- वहीं, 2017 में ही भारत में हुए एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के वुमन फ्रीस्टाइल 69 किग्रा इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।