पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Do Not Make The Mistake Of Considering Heart Attack And Cardiac Arrest The Same

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को एक जैसा समझने की गलती न करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली | हमारे देश में हृदय रोग संख्यों के बढ़ने और समय से पहले मृत्यु दर का प्रमुख कारण है । एक हालिया अध्ययन के अनुसार, 1990 और 2016 के बीच अमेरिका में हृदय रोगों (सीवीडी) के कारण मृत्यु दर में 41% की गिरावट आई, भारत में इसी अवधि में इसमें लगभग 34 फीसदी की वृद्धि हुई। एक और चुनौती जो भारत में मौजूद है, वह है हृदय रोगों, लक्षणों और आपातकालीन क्रिया के महत्व के बारे में जागरूकता की
कमी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत वर्मा ने कहा कि हमारे दिल में एक विद्युत प्रणाली होती है जो हृदय की धड़कन की दर और लय को नियंत्रित करती है। कुछ अतालताएं हृदय को शरीर में रक्त पंप करने से रोक सकती
हैं- एक स्थिति जब कहते हैं कि व्यक्ति को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया है। तत्काल पुनर्जीवन की अनुपस्थिति में एक व्यक्ति मर सकता है। कार्डियक अरेस्ट दिल के दौरे से अलग होता है, जिसमें हृदय की मांसपेशी के एक हिस्से में रक्त प्रवाह अविरुद्ध हो जाता है।
खबरें और भी हैं...