प्राइवेट बैंकों से नहीं निकालें जमा पूंजी : अारबीअाई
रांची | भारतीय रिजर्व बैंक (अारबीअाई) ने राज्य सरकारों से कहा है कि प्राइवेट बैंकों में जमा पूंजी नहीं निकालें। इस बाबत अारबीअाई ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। कहा, राज्य सरकारें प्राइवेट बैंकों से पैसा निकालना शुरू कर देती हैं, तो इससे बैंकिंग और फाइनैंशल सेक्टर पर बुरा असर होगा।