पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. जेजे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की पिटाई का एक और मामला सामने आया है। यहां मरीजों के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की पिटाई कर दी, जिससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टर और अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। पिटाई के विरोध में डॉक्टर्स ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
गलत ढंग से इलाज का लगाया आरोप
- मुंबई पुलिस के मुताबिक, जेजे अस्पताल में पिछले तीन दिन से एक मरीज इलाज करा रहा था। शनिवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
- रिश्तेदारों का आरोप है कि अस्पताल ने सही तरीके से इलाज नहीं किया जिससे मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की पिटाई कर दी।
- इतना ही नहीं सबने मिलकर अस्पताल में जामकर तोड़फोड़ भी की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
- मरीज के रिश्तेदारों द्वारा पिटाई की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। डॉक्टर की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- इसके बावजूद डॉक्टर सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टर्स हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
मामले में तीन लोग गिरफ्तार
- इलाके के डीसीपी मनोज शर्मा ने बताया कि, अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनपर Medicare act के अलावा आईपीसी की धारा 353 और 332 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.