पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर ने अपना खोया आपा और महिला को पुलिस के सामने पीटा, हुई थी बस इतनी सी गलती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर(लुधियाना). सिविल अस्पताल में कांट्रैक्ट पर तैनात एक डॉक्टर ने महिला मरीज को बालों से पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से पिटाई भी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये था मामला... 


घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। महिला मरीज का डॉ. कुशलदीप से विवाद हो गया। इस पर डॉक्टर ने पीसीआर को फोन कर दिया। हवलदार सुलेंद्र कुमार व होमगार्ड रोशन लाल मौके पर पहुंच गए। इसी बीच डॉ. कुशलदीप महिला को बालों से घसीटते हुए इमरजेंसी के गेट के पास ले आए और पीटने लगे। 1.38 मिनट के वीडियो में वह गाली-गलौच करते भी दिख रहे हैं। वहीं, डॉ. कुशलदीप ने बताया कि महिला कई दिन से दर्द की दवा लिखवाने का दबाव बना रही थी। वह वॉशरूम गए तो महिला उनकी कुर्सी पर बैठ गई। उनकी पगड़ी पर भी हाथ डालने की कोशिश की इसलिए पिटाई कर दी। डॉक्टर ने माना कि महिला को पीटकर उन्होंने गलती की है। एसएमओ प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

एसएसपी प्रीतम सिंह के अनुसार आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़), 323 (मारपीट) व 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत अथवा अश्लील व्यवहार) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, सेहत मंत्री ब्रह्म महेंद्रा ने भी हेल्थ डायरेक्टर को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। मौके पर मौजूद रहने के बावजूद महिला को बचाने की कोशिश न करने के अारोप में हवलदार सुलेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। होमगार्ड रोशन लाल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। 

 

 

खबरें और भी हैं...