पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर पेट में भूल गए नली, दर्द होने पर मरीज ने जांच कराई तो खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरत. सिविल में लगभग डेढ़ साल पहले पथरी का ऑपरेशन कराने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर  आरोप लगाया है कि उन्होंने ऑपरेशन के दौरान एक नली छोड़ दी। दर्द होने पर उसने जांच कराया तो इसकी जानकारी हुई। ये था पूरा मामला...

 

पांडेसरा के नागसेन नगर निवासी गौतम भाई मुकुंद भाई बैसाने (25) ने बताया कि डेढ़ साल पहले 3 अक्टूबर 2016 को पथरी का ऑपरेशन सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग में कराया था। 


जहां डाक्टरों ने 16 एमएम  की पथरी निकाली थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था, जिसकी मंगलवार को वापस सिविल में जांच कराई तो पता चला कि उस वक्त ऑपरेशन के बाद पेट में कोई नली लगाई गई थी, जिसे निकाला नहीं गया था, जिसकी वजह से अब उन्हें फिर से ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। वहीं मरीज का कहना है कि उसको इस बात की जानकारी ही नहीं दी गई थी।

 

सिविल में ही जांच कराई तो डॉक्टर ने कहा पेट में नली है 

 

वहीं इस मामले में डॉक्टर गुलाब पटेल का कहना है कि यूरीन में आपरेशन के बाद सरलता हो इसके लिए ये नली डाली जाती है, लेकिन इसे 2 महीने बाद निकाल दिया जाना चाहिए और इसकी जानकारी मरीज को होनी चाहिए।

 

खबरें और भी हैं...