पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाने पहुंचा कुत्ते-मुर्गी का मामला, एक दूसरे के मालिकों में जमकर चले लाठी-डंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 धमतरी(छत्तीसगढ़)। रविवार को संतराम ध्रुव केरेगांव थाना पहुंचा, तो रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस भी भ्रमित होती रही, क्योंकि दो लोगों के बीच विवाद का कारण मुर्गी और कुत्ता थे। दोनों पक्षों में मारपीट दो बार हुई। हुआ यू कि संतराम ध्रुव के पालतू कुत्ते ने शनिवार शाम कोमल निषाद के घर में घुसकर उसकी मुर्गी पर हमला कर दिया, इससे बौखलाहट में कोमल ने कुत्ते को मार डाला। फिर लाठी-़़डंडों से जमकर की पिटाई...

 

- पुलिस के अनुसार घटना 14 अप्रैल शाम करीब 5 बजे की है। कोमल निषाद के घर में संतराम ध्रुव के पालतू कुत्ते ने घुसकर मुर्गी पर हमला कर दिया।

- यह देखकर कोमल आग बबूला हो गया और डंडे से कुत्ते पर वार कर उसे मार डाला।

- घटना की जानकारी किसी को न हो, इसलिए उसने आधी रात मृत कुत्ते को गांव के कचरा प्वाइंट में फेंक दिया।

 

- कुत्ते का मालिक  उसे ढूंढने निकला, तब उसे मरा देखकर आक्रोशित हो गया। पूछताछ में पता चला कि उसके कुत्ते को गांव के ही कोमल निषाद ने मारा है।

- तब उसका रास्ता रोककर बेदम पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने विवाद शांत कराया।

- इधर कोमल 108 संजीवनी एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। 


दोपहर को लौटा घर, फिर परिवार के साथ मारपीट की : 
- कोमल जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद दोपहर 3.30 बजे घर लौटा।

- वह अपनी बेटी भूमिका के साथ संतराम के घर पहुंचा। कुछ देर बाद उसके बेटे अजय निषाद ने बाइक से संतराम को ठोकर मार दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई।

- फिर पिता समेत बेटा और बेटी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शाम करीब 5 बजे संतराम ने केरेगांव थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 


अपराध दर्ज किए : 
- केरेगांव थाना प्रभारी निर्भयसिंह राजपूत ने बताया कि कोमल अपने बेटे-बेटी के साथ संतराम के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

- संतराम की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

खबरें और भी हैं...