पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब नाभा में कुत्तों ने बच्चे को नोचकर ले ली जान, तीन दिन में दूसरी मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाभा(पंजाब).  सूबे में कुत्तों के हमले में 3 दिन में दूसरे बच्चे की जान चली गई। गांव मैहस में घर के पास ही आम तोड़ने गए 7 साल के मनीष को आवारा कुत्तों ने नोच खाया। मनीष के पिता राम बाबू ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अकेला आम तोड़ने गया था। इसी बीच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। देर रात पीजीआई में उसकी मौत हो गई।

 

 

बुधवार को कुत्तों ने ली थी मासूम बच्ची की जान

- संगरूर शहर से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव भिंडरा में बुधवार को खूंखार कुत्तों ने साढ़े 5 वर्षीय बच्ची को नोच- नोच कर मार डाला था। घटना के समय बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी पर गए हुए थे।

- मृतक बच्ची के पिता रछपाल सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर दिहाड़ी का काम करते हैं। ऐसे में रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों काम पर चले गए थे। घर में उनकी साढ़े 5 वर्षीय बच्ची आशू, छोटा बेटा और दादा-दादी थे। शाम 5 बजे बेटी आशू खेलती हुई घर से बाहर सड़क पर आ गई। उनका घर खेतों के पास बना हुआ है। जहां कुछ दूरी पर हड्डारोड़ी बनी हुई है।

- बच्ची के हाथों में दूध की बोतल थी तो हड्डारोड़ी के कुछ कुत्ते आशू पर झपट पड़े। कुत्ते आशू को घसीट कर खेतों में ले गए।

 

 

खबरें और भी हैं...