- Hindi News
- National
- New Delhi News Dominar 250 Bajaj Will Bring 250 Cc Bike Price 189 Lakhs Possible
डोमिनार 250: बजाज लाएगी 250 सीसी की बाइक, कीमत 1.89 लाख रु. संभव
नई दिल्ली | ऑटो कंपनी बजाज भी अब 250 सीसी सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी डोमिनार 250 से इसकी शुरुआत कर रही है। इसकी कीमत करीब 1.89 लाख रुपए हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि डाॅमिनार 250 की कीमत बजाज डाॅमिनार 400 के करीब ही है। बजाज डोमिनार 400 की कीमत भी 1.90 लाख रुपए है। हालांकि बीएस 6 स्टैंडर्ड मॉडल में इसकी भी कीमत में इजाफा हो सकता है। डाॅमिनार 250 का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। डोमिनार 250 की डिजाइन और स्टाइलिंग डॉमिनार 400 की तरह ही होगी। इसमें भी अप-साइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, रेग्युलर एलॉय व्हील, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और एलईडी टेल लैम्प मिलेंगे।