पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Don39t Mind Holi Panchkula Dwellers Look Dull With The Colors Of Holi

बुरा न मानो होली है... होली के रंगों से सराबोर नजर आए पंचकूलावासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुजुर्गों के साथ योग क्लास के बाद मनाई होली

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने होली का त्याेहार मनाया

पंचकूला| इस बार काेराेना वायरस का असर होली के दिन देखने को मिला जहां एक ओर शहर की सड़कों पर होली खेलते हुए कम लोग देखे गए वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ सालों के मुकाबले होली के दिन काफी कम लोग अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट हुए। मंगलवार को अस्पताल में इलाज के लिए कुल 11 लोग एडमिट हुए जिसमें से दो झगड़े के मामले और बाकी छोटे एक्सीडेंट के मामले हैं। शहर के जिमखाना कम्युनिटी सेंटर सहित मार्केट में लोगों ने होली खेली।

 }रेनबो लेडीज क्लब

 }सेक्टर - 16

 }सेक्टर-7, रेजिडेंट्स

पंचकूला| रोटरी क्लब, पंचकूला ने ओल्ड ऐज होम, सेक्टर 15 के सीनियर सिटीजंस और स्टाफ के साथ होली मनाई। क्लब के मुकेश अग्रवाल का कहना है कि क्लब ओल्ड ऐज होम और हॉलमार्क पब्लिक स्कूल में योगा क्लासें भी चला रहा है। होली सेलिब्रेट करने से पहले यहां योगा क्लासें आयोजित की गई। यह क्लासें पतंजलि, हरिद्वार से योग शिक्षक मुकेश अग्रवाल की देखरेख में लगाई जा रही है।

पंचकूला| समाचार पत्र विक्रेता संघ, पंचकूला ने सेक्टर-8 में होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी समाचार पत्र वितरकों व संस्थान कर्मियों ने शिरकत की। उन्होंने ढोल की थाप व होली के संगीत पर नाच गाकर कर होली पर्व मनाया। वहीं, प्रधान अश्वनी कुमार के जन्मदिवस पर केक भी काटा गया। मौके पर वितरक संघ के प्रधान अश्विनी कुमार, उप प्रधान धर्मपाल, महासचिव राजीव चौहान, सचिव सुखदेव सैनी, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ वितरक दिलबाग सिंह, प्रवीण कुमार, विजय पासी आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...