पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोते ने पिता के साथ मिलकर की दादा और चचेरे भाई की हत्या, 7 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर/शाम चौरासी.  सोमवार को गांव लम्मा में 7 एकड़ जमीन के विवाद में पोते ने अपने पिता और एक अन्य के साथ मिलकर दादा सुलक्खन सिंह (85) और चचेरे भाई हरमीत सिंह उर्फ मीतू (35) का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी चाचा बलबीर सिंह ने पहले भतीजे हरमीत को गोली मारी फिर चचेरे भाई कुलवंत सिंह ने उसका दातर से गला काट दिया। वारदात के समय मालिक के बचाव में आए कुत्ते को भी मार दिया।

 

 

पहले भी अपने पिता पर कातिलाना हमला कर चुका है आरोपी बेटा

पुलिस के मुताबिक, जमीन के झगड़े में 1993 में भी आरोपी बलबीर सिंह उर्फ बिल्लू ने अपने पिता सुलक्खन सिंह पर कातिलाना हमला किया था। उस समय रिश्तेदारों ने राजीनामा करवा दिया। सुलक्खन ने बलबीर सिंह को थोड़ी जमीन दे रखी थी जो दो साल पहले वापस ले ली थी। वहीं, हरमीत को 7 एकड़ जमीन दे रखी थी, जिस कारण बलबीर व उसका बेटा कुलवंत रंजिश मानते थे। 

 

दो आरोपी आटा चक्की से हथियारों समेत गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गांव कान्ने स्थित उन्हीं के आटा चक्की से हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

10 साल की बड़ी बेटी का आज कंप्यूटर का था एग्जाम

मृतक हरमीत सिंह की दो बेटियां हैं। 10 वर्षीय बड़ी बेटी परमजीत कौर पांचवीं में पढ़ती है। उसका सोमवार को कंप्यूटर का एग्जाम था। दूसरी बेटी मनमीत कौर (ढाई साल) की है।

 

खबरें और भी हैं...