पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 लाख और 15 तोला सोने के लिए महिला को बेटियोंं सहित घर से निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर.    आठ लाख रुपए अौर 15 तोले सोने की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ससुराल वाले महिला को दो बेटियां होने पर भी ताने मारते थे। महिला थाना पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय पलक वाधवानी निवासी बैराठी कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने पति विजय वाधवानी, सास सावित्री देवी व जेठ लालचंद और भतीजे मनीष वाधवानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना केस दर्ज किया है।

 

पलक ने पुलिस को बताया फरवरी 2008 में उसकी शादी हुई थी। शादी के 15 दिन बाद से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने, कार नहीं लाने को लेकर उसे ताने मारने लगे। दो बेटियां हुईं तब भी ताने मारते कि उन्हें लड़का चाहिए था, लेकिन लड़कियों को जन्म दे दिया। इसे लेकर भी वे उसे खाना तक नहीं देते थे। ससुराल वाले उससे आठ लाख रुपए और 10-15 तोला सोने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने दो बेटियों सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने मारपीट भी की थी। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले पाकिस्तानी से आकर यहां रह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...