पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीपीएस : एन्कार्टा-20 में इनडोर-आउटडोर गेम्स हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

activities

आईफा में क्युबिंग प्रतियोगिता 15 को

सिटी रिपोर्टर|आईफा कैंपस में 15 मार्च को क्युबिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में कई राउंड होंगे, मसलन 3X3, 4X4, वन-हैंडेड और ब्लाइंफोल्डेज। प्रतियोगिता में दिए गए समय पर क्यूब को सॉल्व करना होगा। इस रोमांचकारी प्रतियोगिता में प्रति सेकंड वॉर होगा। जो प्रतिभागी न्यूनतम समय में अपना कार्य पूूरा करेंगे उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन के प्रतिनिधि आकाश रूपेला इस प्रोग्राम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार जैद अली होंगे। कार्यक्रम संबंधी जानकारी आईफा के डायरेक्टर मो साबिर हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। इसे लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची (डीपीएस) ने क्लास थ्री और फोर्थ के स्टूडेंट्स के लिए एंकार्टा-2020 का आयोजन किया। कार्यक्रम को दो श्रेणियों में बांटा गया था- संज्ञानात्मक संवर्धन और व्यक्तित्व संवर्धन। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए ओलिंपियाड क्लासेस, पब्लिक स्पीकिंग और क्विज सेशन, सेल्फ मैनेजमेंट, सॉफ्ट स्किल्स, मोरल वैल्यूज और स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी हुई। छात्रों ने बास्केटबॉल, फुटबॉल, योग और कराटे में हिस्सा लिया। बच्चों ने रोबोटिक्स कक्षाओं में एक साथ रचनात्मक और अन्य खेल का आनंद उठाया। वहीं, क्विज में अपने ज्ञान और कौशल को और बेहतर बनाया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ राम सिंह ने कहा कि स्कूल का मानना है कि बच्चों को अपनी छुट्टियों का उपयोग इस तरह से करना चाहिए जो सीखने के साथ-साथ आराम भी दे। नए सत्र की शुरुआत से पहले खेलते- कूदते हुए सीखने का समय है और आराम करने और कायाकल्प करने का एक सही समय है। उन्होंने उन शिक्षकों की सराहना की, जो निर्धारित पाठ्यक्रम से परे छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए अतिरिक्त पहल कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...