पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुमेह की दवा के लिए 15 को सम्मानित होंगी डॉ. अम्बिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारजमडीह निवासी डॉ.अम्बिका सिंह को महिला दिवस के अवसर पर आईमा अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित करने की श्रीपद नायक, केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई घोषणा से उनके पैतृक गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सिंह को 15 मार्च को पुणे महाराष्ट्र में सम्मानित किया जाएगा। तमाड़ के सारजमडीह में जन्मी डॉ अम्बिका सिंह वर्तमान में रांची नामकुम स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल में आयुर्वेद विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। चिकित्सा जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद द्वारा विश्व भर में लाइलाज बन चुका शुगर (मधुमेह) रोग को जड़ से खत्म करने की आयुर्वेदिक शास्त्रीय दवाओं पर निरंतर शोध की थी। मधुमेह रोग को जड़ खत्म करने में सफलता प्राप्त करने के लिए और शुगर के साथ साथ ब्लड प्रेशर, थाइराइड एवं कोलेस्ट्रॉल जैसे रोग पर सर्वाधिक सफल परीक्षण करने के लिए एवम विश्व भर में डॉ अम्बिका सिंह द्वारा तैयार किये गए दवाओं का शुगर, थाइराइड, ब्लड प्रेशर की रिपोर्ट आने पर आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसो. की तरफ से आईमा र| अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...