पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Dr Ambika Will Be Honored With Shripad Naik In Maharashtra On 15 March

डाॅ. अंबिका 15 मार्च को महाराष्ट्र में श्रीपद नायक से होंगी सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नामकुम | मधुमेह को जड़ से खत्म करने की आयुर्वेदिक शास्त्रीय दवाओं पर निरंतर शोध कर जड़ से खत्म करने में सफलता प्राप्त करने के लिए और ब्लड प्रेशर, थाइराइड जैसे रोग पर सफल परीक्षण करने वाली डॉ. अम्बिका सिंह सम्मानित होंगी। इनके तैयार किए गए दवाओं का शुगर, थाइराइड, ब्लड प्रेशर और केलेस्ट्रोल के मरीजों पर शत-प्रतिशत चिकित्सा रिपोर्ट आने पर 15 मार्च को ‘आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन‘ की ओर से ‘श्रीपद नायक‘, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री, भारत सरकार द्वारा पुणे, महाराष्ट्र में आइमा अंतरराष्ट्रीय आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि डॉ.अम्बिका सिंह ईएसआईसी मॉडल अस्पताल नामकुम के आयुर्वेद विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। शोध किए गए शास्त्रीय दवाओं को आयुष मंत्रालय भारत सरकार को भेजी गई, शुगर के वन व टाइप टू के मरीजों पर प्रयोग किया गया तो उसका रिजल्ट 99.9 प्रतिशत आया।
खबरें और भी हैं...