पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वायरल हो रही इस खूबसूरत महिला पुलिस अधिकारी की तस्वीरें, लाहौर शहर की हैं एसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान में इन दिनों एक महिला पुलिस अफसर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि ये अफसर अपने काम से नहीं, बल्कि अपनी ब्यूटी की वजह से खबरों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज वायरल हो रहे हैं। इस वायरल लेडी पुलिस ऑफिसर का नाम डॉ. अनूश मसूद चौधरी हैं। जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला ASP (असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) हैं। कुछ वक्त तक ऐबटाबाद में एएसपी के तौर पर पोस्टेड रहने के बाद हाल ही में उन्होंने लाहौर की एसपी के तौर पर ज्वाइन किया है।गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर हैं अनूश...

 

- पुलिस की नौकरी में आने से पहले अनूश मसूद डॉक्टरी पेशे से जुड़ी थीं। उन्होंने MBBS किया है, साथ ही वे मेडिसिन में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
- वह पेशावर की रहने वाली हैं। वह खैबर प्रांत की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने CCS (Central-Superior-Services) की परीक्षा के 40वें कॉमन बैच को क्लीयर किया है।
- साल 2011 में सिलेक्शन होने के बाद उनकी ट्रेनिंग एेबटाबाद के पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर में हुई। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग लाहौर में हुई। बता दें कि ऐबटाबाद में ही अमेरिका ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का एनकाउंटर किया था।
- अनूश फिलहाल लाहौर में कैंट डिविजन में क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में इंवेस्टिगेशन सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर काम कर रही हैं। उनके पति भी पुलिस में ही काम करते हैं।
- मेडिकल फील्ड को छोड़ पुलिस की नौकरी पसंद करने के बारे में अनूश का कहना है कि 'पुलिस सर्विस के जरिए लोगों की मदद आसानी से की जा सकती है। साथ ही उनके इस फील्ड में आने से ज्याद महिलाएं इस फील्ड में आ सकेंगी।' इसी वजह से उन्होंने पुलिस की नौकरी को प्रायोरिटी दी।

 

पाकिस्तान पुलिस में महिलाएं न के बराबर

- अनूश का मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पूरे पाकिस्तान में सैकड़ों पुलिस अफसरों में से सिर्फ 16 महिला पुलिस अफसर है।
- 2013 के अांकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस फोर्स में सिर्फ 0.89% महिलाएं हैं। यहीं आंकड़ा भारत में 7%, बांग्लादेश में 1.9%, ब्रिटेन में 27% और अमेरिका में 12% है।