डॉ. अनु को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया
सेक्टर-2 में रहने वाली डॉ. अनु गाेयल नारी शक्ति सम्मान-2020 से सम्मानित हुई हैं। डॉ. अनु गोयल को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया गया। दरअसल, मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि शाहाबाद में महिला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत सरकार में वर्तमान अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार ज्योति अरोड़ा, आईएएस भी पहुंची। जिन्होंने ही डॉ. अनु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विकास मंच के छठे प्रतिभा सम्मान समारोह अवसर पर मंच के प्रधान राजेश सीडाना ने बताया कि साल 2019 के दौरान 95 परसेंट या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले 10वीं क्लास के 25 स्टूडेंट्स को भी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया।